हसरतें हैं तो जिंदगी है
हसरतें हैं तो बंदगी है
हसरतें नहीं मिलती ख़ैरात में
कुछ भी नहीं मिलता सौग़ात में
ज़िन्दगी की शाम हसीन होती है
जब भी हसरतें साथ होती हैं
जमाना भुला दे बेशक तुम्हें
हसरतें हर वक्त साथ देती हैं