Frobits
🎵 A song made on Frobits

मोहब्बत की नज़र

0:000:00
Download
Reply with a song
Lyrics

खबर है कि उनको खबर ही नहीं है
मोहब्बत की उनकी नजर ही नहीं है
चलो हमको क्या लेना उनकी नजर से
फना दिल हमारा है नजर भी वहीं है
कसम खा के कहते हैं उन्हीं की कसम से
मोहब्बत नहीं है इबादत सनम से
वो कहते हैं ‘काफिर’ से सजदे में क्यों है
बता दो कि शोहरत मिली है हमें से
मेरी सुर्ख आंखों में बसता है कोई
कई रात हमने सितारों में खोई
कभी जलजला बनके हमको मिटा दो
चले सांस जब तक मिले अब ना कोई
हजारों-हजारों मिनारें बनाकर
दयारों दरख्तों को तेरा बनाकर
जुनूं सख्त तुझ पर निछावर किया है
मिटा खुद को तेरे हवाले किया है
अजब की गजब की रवानी तेरी है
बड़ी बेवजह सी जुबानी मेरी है
मेरे हर्फ तुझको मुनासिब नहीं है
लिखी हमने तेरी कहानी अलग है
कभी हुस्न तेरा मुकम्मिल मिला था
मिली थी हमें सर्द रातों की गर्मी
बदलते रहे रात दिन यूँ मुसलसल
हमारा सफर सुर्ख दरिया बना था
अभी हमने डाला है डेरे पे पहरा
लगी आग जब से दिखा चेहरा तेरा
चरागों से कह दो करें काम अपना
चले सांस जब तक गो आतिश हो तेरा
मिले से मिलती नहीं आह कोई
कुरेदा है जख्मों को थोड़ा दबाकर
लहू मेरी आंखों से रिसता है बेहतर
मेरा दिल है खालिस बाज़ीचा ना कोई

More songs by Alok Listen to songs created by others
FROBITS